{"_id":"6a5005dff9570b62af0fdbd4","slug":"shenanigans-with-the-power-schedule-full-bill-incomplete-supply-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-163704-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिजली शेड्यूल में खेल, बिल पूरा...आपूर्ति अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिजली शेड्यूल में खेल, बिल पूरा...आपूर्ति अधूरी
विज्ञापन
शहर के अयोध्यापुरम में मरम्मत कार्य करते कर्मचारी। स्रोत विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉल्ट व कटौती की समस्या से घंटों आपूर्ति हो रही बाधित, तमाम दावों के बाद भी व्यवस्था नहीं हो रही बेहतर, केजीएन कॉलोनी में भी पिछले दो दिनों से आपूर्ति बाधित, अफसर बोले- जल्द होगा समस्या का समाधान
पीलीभीत। शहर में 24 घंटे की आपूर्ति दिए जाने के निर्देश के बाद भी बिजली शेड्यूल में जमकर खेल किया जा रहा है। आधी-अधूरी बिजली आपूर्ति देकर भी उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूला जा रहा है। उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली का खेल लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसके बावजूद भी विभागीय अफसर कोई स्थायी समाधान नहीं करा पा रहे हैं।
शहर की बिजली व्यवस्था पिछले महीने से बेपटरी हो गई है। शहर के अलग-अलग इलाकों में बार-बार हो रहे फॉल्ट से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मोहल्ला केजीएन में पिछले दो दिनों से बिजली फॉल्ट की समस्या बरकरार है। बताया जा रहा है कि वहां डाली गई बंच केबल में बार-बार फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके साथ ही शहर के अन्य इलाकों में भी विद्युत निगम के कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे मरम्मत कार्य के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। हालांकि विभागीय अफसरों का दावा है कि बारिश के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
बारिश में बिजली खपत हो जाती है कम शहर में गर्मी के सीजन में हर साल बिजली की खपत बढ़ जाती है। इसको लेकर पूर्व से ही विभागीय अफसर तैयारी करने के दावे करते हैं। सर्दी के समय जहां शहर में करीब 20 मिलियन यूनिट की खपत होती है। वहीं, गर्मी में करीब 40 मिलियन की खपत शहर में होती है। करीब 20 मिलियन यूनिट की बिजली खपत बढ़ जाती है। बारिश के दौरान करीब दो से तीन मिलियन की खपत भी कम हो जाती है। इसके बाद भी शहर में बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
-- -
इन मोहल्लों में अधिक हो रहे फॉल्ट, उपभोक्ता बेचैन
शहर में अधिकांश मोहल्लों में बिजली फॉल्ट की समस्या है। इसमें शहर की नई बस्ती, एकता नगर, खकरा मोहल्ला, आवास विकास, रामबिहार, बल्लभ नगर, दूधिया मंदिर सड़क, कुंवरगढ़, अशरफ खां, अग्रवाल सभा, साहूकारा, बल्लभ नगर, अयोध्या पुरम, रामबिहार, तुलाराम, खैरुल्ला शाह, मोहल्ला शाहरुख के पास आदि इलाकों में फॉल्ट की समस्या रोज हो रही है। सूचना के घंटों बाद यहां की आपूर्ति को सुचारु किया जा रहा है।
-- -
बिजली का यह है शेड्यूल
शहर में 24 घंटे आपूर्ति दिए जाने के निर्देश हैं। करीब चार से पांच घंटे की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं, तहसील मुख्यालय पर 21.30 से 22 घंटे की आपूर्ति दिए जाने का दावा है, लेकिन तहसील क्षेत्रों में भी करीब छह से सात घंटे की आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे की दिए जाने के निर्देश है, लेकिन यहां पर भी चार से पांच घंटे की आपूर्ति बाधित हो रही है।
-- -
फॉल्ट रोकने के लिए मोहल्ले किए जाएंगे सूचीबद्ध
विभागीय अफसरों के मुताबिक, शहर के नई बस्ती, एकता नगर, केजीएन, आवास विकास, रामबिहार, साहूकारा सहित करीब आठ से दस अन्य मोहल्लों में फॉल्ट की समस्या अधिक है। इन इलाकों में समस्या किस वजह से आ रही है। इसके लिए मोहल्लों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद यहां पर स्थायी समाधान कराया जाएगा।
-- --
हर माह बढ़कर आ रहा बिल, मगर सुविधाएं हुईं बदतर
बिजली फॉल्ट की समस्या गंभीर बनी हुई है। रोजाना घंटों आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बच्चों को और बुजुर्गों को सबसे अधिक समस्या है। इसका स्थायी समाधान कराया जाए।- संगम सक्सेना।
हर साल ऊर्जा निगम के अफसरों की ओर से दावा किया जाता है कि इस बार गर्मियों में आपूर्ति बेहतर मिलेगी, लेकिन गर्मी में व्यवस्थाएं चौपट हो जाती हैं। अफसर भी समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं।- मोहित शुक्ला
विभागीय अफसर लोड बढ़ने का दावा करते हैं। विद्युत निगम को जब इन सबकी जानकारी है कि हर साल लोड बढ़ रहा है, तो इस समस्या का पूर्व से ही समाधान किया जाए। इससे राहत तो मिल सकेगी।
आशुतोष गुप्ता।
शहर के हिसाब से उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल रही है, जबकि बिल हर माह बढ़कर ही आ रहा है। बिल के अनुसार ही उपभोक्ताओं को आपूर्ति मुहैया कराई जाए। फिलहाल, बिल के अनुसार बेहतर आपूर्ति नहीं मिल रही है। - कर्निका।
--
शहर के केजीएन टू मोहल्ले में कुछ समस्या आई थी। इसके समाधान के लिए टीमें वहां पर काम कर रही हैं, जबकि शहर के अन्य इलाकों में बारिश के चलते आपूर्ति बाधित रही। जिन जगहों पर दिक्कतें ज्यादा आ रही हैं। उनकी सूची बनाई जा रही है, जिससे उन स्थानों की समस्या का स्थायी समाधान कराया जा सके।- मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता।