फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now, attendants will be able to meet patients in the emergency ward for only six hours.

Pilibhit News: अब इमरजेंसी वार्ड में सिर्फ छह घंटे ही मरीजों से मिल सकेंगे तीमारदार

Sun, 02 Aug 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Now, attendants will be able to meet patients in the emergency ward for only six hours.
इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के साथ तीमारदार। संवाद
उपचार में तीमारदारों की आ रही बाधा पर हुई सख्ती
विज्ञापन


पीलीभीत। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीजों से मिलने आने वाले तीमारदारों पर अब समय की पाबंदी रहेगी। सीएमएस की ओर से इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ आने वाली अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए दिनभर का समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। इससे चिकित्सकों को उपचार में सुविधा मिलेगी व वार्ड में अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीजों से मिलने के लिए अस्पताल ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। इमरजेंसी वार्ड के बाहर सूचना चस्पा कर मिलने का समय भी प्रदर्शित कर दिया गया है। नोटिस में दर्ज समय सारिणी के अनुसार, तीमारदार सुबह आठ से दस बजे, दोपहर एक से तीन बजे व शाम सात से नौ बजे तक ही मरीजों से मिल सकेंगे। निर्धारित समय के अलावा किसी को वार्ड में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में लगातार भीड़ और अनावश्यक आवागमन से चिकित्सकों को उपचार करने में दिक्कत होती थी। साथ ही संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी रहती है। नई व्यवस्था से मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा और वार्ड में अनुशासन बना रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed