सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed against car driver in case of fire during LPG refilling

Pilibhit News: एलपीजी रिफिलिंग के दौरान आग लगने के मामले में कार चालक पर रिपोर्ट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Report filed against car driver in case of fire during LPG refilling
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र में एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग के दौरान लगी आग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस घटना में कार के साथ एक झोंपड़ीनुमा मकान भी जलकर खाक हो गया था।
Trending Videos

घटना 31 मार्च की है, जब थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी जियालाल के यहां रिश्तेदारी में आए थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर निवासी हरिओम कार में एलपीजी गैस सिलिंडर से रिफिलिंग कर रहे थे। रिफिलिंग के दौरान अचानक आग लग गई। इसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर कार पूरी तरह जल गई। इसके अलावा पास में बना एक झोंपड़ीनुमा मकान भी आग की चपेट में आकर जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस ने पूर्ति विभाग को अवगत कराया। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक नितिन पटेल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग किए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आधार पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक हरिओम के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed