सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two bulls clashed, a momo cart overturned, and the vendor suffered burns.

Pilibhit News: दो सांड़ भिड़े, मोमोज का ठेला पलटा, दुकानदार झुलसा

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 14 Jun 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Two bulls clashed, a momo cart overturned, and the vendor suffered burns.
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर के मोहल्ला दुबे में श्यामल दास की मढ़ी के सामने शनिवार को देर शाम दो सांड़ आपस में भिड़ गए। दोनों सांड़ लड़ते हुए सड़क किनारे लगे मोमोज के ठेले तक पहुंच गए। सांड़ों की टक्कर से ठेला पलट गया। ठेले पर मोमोज को गर्म करने के लिए लगा चूल्हा जलता हुआ पलट गया, इससे दुकानदार मामूली रूप से झुलस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी देर तक दोनों सांड़ लड़ते रहे। इस दौरान राहगीरों में अफरातफरी मची रही। मोहल्ले के अभिषेक कुमार ने बताया कि सांड़ों की टक्कर से उसका मोमोज का ठेला पलट गया, इसमें उनका काफी नुकसान हो गया। ठेले पर जल रहा गैस चूल्हा भी पलट गया, जिससे वह झुलसकर घायल हो गया। आसपास के एकत्र हुए लोगों ने लाठी-डंडे के सहारे दोनों सांड़ों को बमुश्किल वहां से खदेड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed