{"_id":"6a6cf0ce9454e69d4c014a68","slug":"when-people-raised-an-alarm-upon-seeing-the-tiger-it-fled-into-the-fields-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165555-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघ देख लोगों ने मचाया शोर तो खेतों में भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघ देख लोगों ने मचाया शोर तो खेतों में भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनकर्मियों को मिले पंजों के निशान, लोगों को किया सचेत
पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के गांव चंद्रनगर आबादी के समीप बृहस्पतिवार रात को बाघ आ गया। बाघ देख लोगों ने शोर-शराबा किया। इसके बाद बाघ खेतों की ओर चला गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को बाघ के पंजों के निशान मिले।
हजारा क्षेत्र में आबादी के समीप बाघ, तेंदुए की चहलकदमी कई दिनों से हो रही है। गांव चंद्रनगर में आबादी केे समीप रात को बाघ आ गया। बाघ देख लोगों ने शोर-शराबा किया। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि रात को ही टीम भेजी गई थी। रात में बाघ के पंजों के निशान नहीं मिले। शुक्रवार को टीम को गांव के समीप बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। बाघ आबादी के समीप से निकलता हुआ जंगल की ओर गया है। बाघ की चहलकदमी को लेकर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। संवाद
-- -- -- -- -- --
गोमती उद्गम स्थल से पकड़ा गया मगरमच्छ
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल की झील में पिछले कई दिनों से डेरा जमाए मगरमच्छ को सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे शारदा सागर डैम में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के झील में होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन
माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं ने कई बार झील में मगरमच्छ दिखाई दे रहा था। इसके बाद सामाजिक वानिकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। सुरक्षा की दृष्टि से उसे गोमती उद्गम स्थल से हटाकर शारदा सागर डैम में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के हटने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। डीएफओ भरत कुमार डीके ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। संवाद