सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prepaid meter problem... power cut even after payment

Pratapgarh News: प्रीपेड मीटर का झाम... भुगतान के बाद भी बिजली गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Prepaid meter problem... power cut even after payment
विज्ञापन
विद्युत निगम ने 13 मार्च से जिले के करीब एक लाख स्मार्ट मीटर को प्रीपेड कर दिया है। विद्युत निगम मुख्यालय लखनऊ से बकाया होने पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की बिजली गुल कर दी जा रही है। ऑनलाइन भुगतान के बाद भी तत्काल उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो रही है। जिस कारण उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र के चक्कर काट रहे हैं। जेई भी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।
Trending Videos

अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि केवल माइनस बैलेंस भरने से बिजली चालू नहीं होगी। जब तक मीटर का बैलेंस प्लस में नहीं आता तब तक उपभोक्ता के घर की बिजली बहाल नहीं की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के पोस्टपेड मीटर स्मार्ट मीटर में बदल दिए गए हैं, उनका पुराना बकाया भी पड़ा है। अब रिचार्ज करने पर उस बकाये की वसूली एक तय प्रतिशत के आधार पर की जा रही है। इसे उपभोक्ताओं को हर हाल में जमा करना है। इसलिए उपभोक्ता स्मार्ट मीटर रिचार्ज करते समय अपना पुराना बकाया जरूर जांच लें। बताया कि जिले में करीब 30 हजार उपभोक्ताओं के 108 करोड़ रुपये माइनस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे में रहे उपभोक्ता, पेमेंट के बाद भी आपूर्ति ठप
शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित दुकानदार प्रणव ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बकाया करीब छह हजार रुपये था। आठ हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किया लेकिन एक दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई। अष्टभुजा नगर निवासी अमृतलाल ने बताया कि अचानक उनके दुकान की बिजली गुल हो गई। छह हजार रुपये का भुगतान किया। इसके बाद भी मीटर माइनस था। दो हजार रुपये और जमा करने पर करीब दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed