सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   11 accused including five women arrested

Raebareli News: पांच महिलाओं समेत 11 आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 07 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
11 accused including five women arrested
बछरावां थाना क्षेत्र के सब्जीमंडी ​स्थित घटनास्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कस्बे के सब्जी मंडी मोहल्ले में रंग खेलने के दौरान बृहस्पतिवार को दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच महिलाओं समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक माहौल पूरी तरह से शांत है। अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। बवाल मेंं शामिल अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
Trending Videos

सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि बछरावां कस्बे के किला मोहल्ला निवासी इदरीश, साहिल, आमिर, मो. आरिफ, अकबर, सुहैल, राबिया बानो, सानिया, आलिया, आफिया, आशिया को पकड़ा गया है। सतर्कता बरती जा रही है। घटना में अन्य जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभागीय सूत्रों का दावा है कि प्रकरण की गोपनीय जांच कराई जा रही है कि इस विवाद में किसकी चूक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दूसरे समुदाय के लोगों के होली खेलने पर हुआ था विवाद : एसपी
एसपी रवि कुमार ने बताया कि होली पर्व पर किन्नर पक्ष की गौरी पांडेय के घर पर नृत्य कार्यक्रम चल रहा था। इसमें दूसरे समुदाय के कुछ युवक भी होली खेल रहे थे। युवकों के परिजनों ने अपने लड़कों को होली खेलने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मौके पर जाकर स्थिति संभाली गई। मामले में पांच महिलाओं समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।

इनसेट
ये था मामला
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे एक समुदाय के लोग टोली में डीजे की धुन पर नाचते हुए रंग खेल रहे थे। युवाओं की टोली सब्जी मंडी मोहल्ले पहुंची थी। दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे बंद करने की बात कही थी। इसी को लेकर विवाद हुआ था। दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव करने के साथ चाकू से भी हमला किया था। फायरिंग करने का भी आरोप था।
पथराव और चाकू से किए गए हमले में गुरप्रीत, रामसजीवन, रामसुमिरन, संतोष, शीतला प्रसाद, मोनू, दुर्गेश, कुलदीप कुमार, बसंती, मंजू व लुइय्या घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल मोनू, संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने बछरावां कोतवाली का घेराव भी किया था।
बछरावां कस्बा निवासी कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने शीबू, साहिल, हसनू जागर का पूरा परिवार, कई दर्जन नाम पता अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed