सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Special train leaves for Mumbai, passengers relieved

Raebareli News: मुंबई के लिए चली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 07 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Special train leaves for Mumbai, passengers relieved
विज्ञापन
रायबरेली। मुंबई और वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई गई है, जो इस जिले से होकर गुजरेगी। इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी। होली पर अपने घरों को आए यात्रियों को अब मुंबई लौटने में दिक्कत नहीं आएगी। यह ट्रेन पूरे मार्च महीने चलेगी। मुंबई से यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चलेगी और शुक्रवार को रायबरेली होते हुए वाराणसी पहुंच जाएगी।
Trending Videos

शुक्रवार को पहला चक्कर लगाने के लिए यह ट्रेन दो घंटे विलंब से रायबरेली पहुंची। वाराणसी से प्रत्येक शुक्रवार को यह स्पेशल ट्रेन मुंबई के लिए लौटेगी। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिल जाएगी। वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। पहले से दिल्ली, चंडीगढ़, कटरा समेत अन्य रूटों पर स्पेशल ट्रेनें दौड़ाई जा रही हैं। अब मुंबई के लिए भी स्पेशल ट्रेन चला दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed