सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Anger erupts over highway widening, protests

Raebareli News: राजमार्ग चौड़ीकरण न कराने को लेकर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 07 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Anger erupts over highway widening, protests
शिवगढ़ के भवानीगढ़ चौराहे पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
शिवगढ़। बांदा-बहराइच राजमार्ग का चौड़ीकरण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। शुक्रवार को भवानीगढ़ चौराहे पर ग्रामीणों ने सड़क पर खड़े होकर हंगामा किया। कहा कि चौड़ीकरण नहीं कराए जाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। जाम से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लेकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
Trending Videos

प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, दिलीप सिंह, पिंटू, नूर आलम, राजेश, सुनील कुमार, चंद्रिका प्रकाश पांडेय, उत्कर्ष, सत्यम, अशोक कुमार पांडेय, शिवकुमार, रामसुख, रणविजय सिंह, शशी सिंह भदौरिया ने बताया कि बाराबंकी के कुंभी बॉर्डर से बछरावां तक 19 किलोमीटर का यह मार्ग बेहद खतरनाक हो गया है। संकरा होने के कारण इस पर लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले एक वर्ष में 200 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है, वहीं 500 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चौड़ीकरण को आवश्यक बताया। चेतावनी दी गई कि यदि कार्य शुरू नहीं हुआ, तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि यह राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत है। शासन से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed