{"_id":"69ab25c03a3876137c088c44","slug":"people-consumed-liquor-worth-rs-13-crore-on-holi-raebareli-news-c-101-1-slko1031-152469-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: होली पर 13 करोड़ की शराब गटक गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: होली पर 13 करोड़ की शराब गटक गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खुशियों के पर्व होली पर जिले में शराब की बिक्री ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस त्योहार पर 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब पी गए। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में होली 14 मार्च को थी। 11 से 12 मार्च के बीच तीन करोड़ 76 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई थी।
इस साल 2026 में होली का पर्व चार मार्च को था। एक मार्च से तीन मार्च के बीच कुल 13 करोड़ 34 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई। इस तरह पिछले साल की अपेक्षा इस बार नौ करोड़ 58 लाख रुपये की अधिक बिक्री हुई है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि देशी शराब की मांग सबसे अधिक रही। इसके साथ ही अंग्रेजी शराब और बीयर की भी अच्छी खरीदारी हुई, जिससे कुल बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई।
Trending Videos