सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP: Chaos between two communities during colour celebrations; 11 accused, including five women, arrested; poli

UP: रंग खेलने के दौरान दो समुदाय के बीच हुआ था बवाल, पांच महिलाओं समेत 11 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस तैनात

अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 06 Mar 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

रायबरेली के बछरावां कस्बे में होली के दौरान रंग खेलने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए हिंसक विवाद में पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पथराव और चाकूबाजी में 11 लोग घायल हुए थे। इलाके में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर माहौल को शांत रखा गया है।

UP: Chaos between two communities during colour celebrations; 11 accused, including five women, arrested; poli
गांव में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

रायबरेली में सब्जी मंडी मोहल्ले में रंग खेलने के दौरान बृहस्पतिवार को दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच महिलाओं समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को दीवानी कचहरी स्थित एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेजा।

Trending Videos


बवाल के दूसरे दिन माहौल पूरी तरह शांत रहा। मोहल्ले में पीएसी जवानों के साथ ही कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस अराजक तत्वों पर नजर रख रही है। साथ ही बवाल में शामिल अन्य लोगों को चिह्नित कर रही है। दरअसल, रंग खेलने के दौरान दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि बछरावां कस्बे के किला मोहल्ला निवासी इदरीश, साहिल, आमिर, मो.आरिफ, अकबर, सुहैल, राबिया बानो, सानिया, आलिया, आफिया, आशिया को पकड़ा गया है। विवाद के बाद पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। घटना में अन्य जो भी लोग शामिल है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये था मामला, घायल हुए थे 11 लोग

दोपहर करीब डेढ़ बजे एक समुदाय के लोग टोली में डीजे की धुन पर नाचते हुए रंग खेल रहे थे। युवाओं की टोली सब्जी मंडी में दूसरे समुदाय के मुस्लिम मोहल्ले पहुंची थी। दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे बंद करने की बात कही थी। इसी को लेकर विवाद हुआ था। दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव करने के साथ चाकूबाजी किया था। 


उन पर फायरिंग करने का भी आरोप था। पथराव और चाकू से किए गए हमले में गुरप्रीत, रामसजीवन, रामसुमिरन, संतोष, शीतला प्रसाद, मोनू, दुर्गेश, कुलदीप कुमार, बसंती, मंजू, लुइय्या लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल मोनू, संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है। घटना से गुस्साए लोगों ने बछरावां कोतवाली का घेराव भी किया था।

बछरावां कस्बा निवासी कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने शीबू, साहिल, हसनू जागर का पूरा परिवार, कई दर्जन नाम पता अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं और एससीएसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसपी बोले- दूसरे समुदाय के लोगों के होली खेलने पर हुआ था विवाद 

एसपी रवि कुमार ने बताया कि होली पर्व पर किन्नर पक्ष की गौरी पांडेय के घर पर नृत्य कार्यक्रम चल रहा था। इसमें दूसरे समुदाय के कुछ युवक भी होली खेल रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने अपने लड़कों को होली खेलने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मौके पर जाकर स्थिति संभाली गई। मामले में पांच महिलाओं समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed