सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   255 illegal plots demolished

Raebareli News: ध्वस्त कराई 255 अवैध प्लॉटिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 13 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
255 illegal plots demolished
रायबरेली में डिडौली में अवैध निर्माण को गिराती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) टीम ने मंगलवार को लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर डिडौली और महराजगंज रोड स्थित गढ़ी खास में 255 अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करने की कार्रवाई की। कई प्राॅपर्टी डीलरों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन हरचंदपुर पुलिस के आने के बाद भाग निकले। सभी प्राॅपर्टी डीलरों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा प्लॉटों की बिक्री की तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
Trending Videos

रायबरेली विकास प्राधिकरण ने पूर्व में प्रापर्टी डीलरों को नोटिस देकर जवाब मांगा था। प्रापर्टी डीलरों ने जवाब नहीं दिया। नियमानुसार बिना ले आउट पास कराए प्लॉटिंग नहीं की जा सकती है लेकिन शहर में आदेशों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से प्लॉटिंग का खेल चल रहा है। आरडीए के सचिव विशाल यादव के आदेश पर मंगलवार को अवर अभियंता शिवओम त्यागी, निष्ठा साहू, शिवकुंवर की टीम ने प्लॉटों को ध्वस्त कराने को अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को आरडीए की टीम ने सबसे पहले डिडौली में धीरू सिंह की ओर से दो बीघे पर बनाए गए 35 प्लॉटों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। इसके बाद डिडौली में ही केशरबख्श सिंह की ओर से चार बीघा भूमि पर बनाए गए 60 प्लॉटों को तोड़ा गया। गढ़ी हरदासपुर में सोनू चौधरी व सचिन त्रिवेदी की ओर से 12 बीघा भूमि पर बनाए गए 150 प्लॉटों और महराजगंज रोड गढ़ीखास नहरिया के पीछे मोनू तिवारी की ओर से करीब ढाई बीघे भूमि पर बनाए गए 20 प्लॉटों को ध्वस्त किया गया।
आरडीए के सचिव विशाल यादव ने बताया कि शहर में अवैध रूप से कराई गई प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। कई और स्थलों पर बनाए गए प्लॉटों को ध्वस्त कराया जाएगा। मंगलवार को करीब 20 बीघे भूमि पर बनाए गए 255 प्लॉटों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed