सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roads damaged during the construction of Ganga Expressway will be repaired

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 13 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Roads damaged during the construction of Ganga Expressway will be repaired
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में संचालित विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति, मुआवजा वितरण, अवरोधों और लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क परियोजनाओं से संबंधित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी कराई जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
Trending Videos


डीएम ने कहा कि किसानों और प्रभावित व्यक्तियों को शासन की मंशा के अनुरूप नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि अधिग्रहण से जुड़े विवादित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने यूपीडा अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित सड़कों की मरम्मत की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
बैठक में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, एडीएम (न्यायिक) विशाल यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed