{"_id":"6a037f661cd2365d1702dab0","slug":"three-more-accused-arrested-in-cheating-case-raebareli-news-c-101-1-slko1031-157668-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ठगी के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ठगी के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 13 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। रिटायर सूबेदार और उनकी पत्नी से 82.50 लाख की ठगी करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी बहराइच जिले के रहने वाले हैं। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
रायबरेली शहर के रहने वाले रिटायर सूबेदार ने बीती 18 अप्रैल को सदर कोतवाली में ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपियों ने दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर 82.50 लाख की ठगी की थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को जेल भेजा था, जबकि अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के चंगिया गांव निवासी फरियाद, कोतवाली नगर के कानूनगोपुरा निवासी अरमान, बौड़ी थाना क्षेत्र के खैराबाजार तारापुर निवासी प्रदीप गौतम को पकड़कर जेल भेजा गया है। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल, 46 हजार रुपये की नकदी और एक फटा चेक बरामद किया गया है। संवाद
Trending Videos