{"_id":"6a0380281cf126bcee037e0d","slug":"citizens-protested-against-arbitrariness-in-road-construction-raebareli-news-c-101-1-slko1031-157660-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सड़क निर्माण में मनमानी पर नागरिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सड़क निर्माण में मनमानी पर नागरिकों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 13 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत महराजगंज में सड़क निर्माण में मनमानी बरतने पर मंगलवार को नागरिकों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। लोगाें का आरोप है कि अधिकारियों की मनमानी से सड़क मानक के विपरीत बनाई जा रही है।
महराजगंज कस्बे के वार्ड नंबर-तीन गांधी नगर में पंडित दीनदयाल योजना के तहत करीब 15 लाख 10 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड बनाई गई है। अमित त्रिपाठी की अगुवाई में नागरिक सुबह कस्बे में धरने पर बैठ गए। आरोप है कि कमीशनबाजी के चक्कर में सड़क गुणवत्ताविहीन और मानकों के विपरीत बनाई गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी ध्यान नहीं दिया है। कस्बे में रहने वाली शांति, मनोज, सचिन त्रिपाठी,सोनू, पूनम,आरती, मिथिलेश ने बताया कि उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायत की गई है। सभी ने कार्रवाई न होने तक धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
उधर, नगर पंचायत महराजगंज के ईओ राजभान शुक्ला का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। नागरिकों की शिकायत को गंभीरता से लेकर मामले को दिखवाया जाएगा।
Trending Videos