सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   45 passengers held their breath when the bus went out of control

Raebareli News: बस अनियंत्रित होने पर 45 यात्रियों की सांसें अटकीं

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 01 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
45 passengers held their breath when the bus went out of control
विज्ञापन
सतांव। फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस का चालक बृहस्पतिवार को नशे में होकर गाड़ी चला रहा था। बस अनियंत्रित होने से यात्रियोंं में चीख पुकार मच गई। यात्रियों की नाराजगी पर खगियाखेड़ा गांव के पास चालक ने बस रोक दी। परिचालक भी नशे में था। यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ने चालक-परिचालक को हिरासत में लिया। दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य स्थान के लिए भेजा गया।
Trending Videos


बस फतेहपुर से लखनऊ जा रही थी। बस पर 45 यात्री सवार थे। चालक और परिचालक दोनों नशे की हालत में थे। यह बस बांदा-बहराइच मार्ग पर खगियाखेड़ा गांव के पास अनियंत्रित हो गई। यात्री राजेंद्र कुमार, शिव और राजेश प्रसाद ने बताया कि चालक अमर सिंह और परिचालक कुलदीप नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक के नशे की हालत में होने से बस सड़क पर कई बार डगमगाई। इससे यात्रियों में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई और उन्होंने बस रुकवाने की कोशिश की। यात्रियों के दबाव पर चालक ने बस को खगिया खेड़ा गांव के पास रोका। सूचना मिलते ही गुरुबख्शगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी निवासी चालक अमर सिंह और हथिगवां निवासी परिचालक कुलदीप को पकड़ा गया है। दोनों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed