सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   50 thousand consumers will get relief from power crisis

Raebareli News: 50 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट से मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 09 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
50 thousand consumers will get relief from power crisis
50 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट से मिलेगी राहत
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी से निपटने के लिए ट्रांसमिशन के अभियंताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही उपकरणों को बदलने का काम शुरू होगा। पहले चरण में अमावां ट्रांसमिशन में अनुरक्षण का कार्य कराया जाएगा। इस ट्रांसमिशन से जुड़े 15 उपकेंद्र से करीब 50 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत मिलेगी। अमावां ट्रांसमिशन में 10 फरवरी को अनुरक्षण का कार्य कराया जाएगा।
Trending Videos


अमावां ट्रांसमिशन से शहर के विद्युत उपकेंद्र गोराबाजार, आईटीआई, प्रगतिपुरम के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के जगतपुर, ऊंचाहार, डीह, परशदेपुर समेत 15 विद्युत उपकेंद्र जुड़े हैं। इन उपकेंद्रों से करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति होती है। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमावां ट्रांसमिशन के अवर अभियंता नरसिंह यादव ने बताया कि 10 फरवरी को अमावां ट्रांसमिशन में अनुरक्षण का काम कराया जाएगा। इस दौरान खराब जंफर, क्लैंप व ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग का काम कराया जाएगा। इस दौरान ट्रांसमिशन से जुड़े उपकेंद्रों की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रभावित रहेगी। यहां पर अनुरक्षण कार्य कराने के बाद ट्रांसमिशन त्रिपुला, बछरावां, रग्धूपुर, बछरावां में अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा, ताकि गर्मी में उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली की आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed