सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two youths died in a bike collision

Raebareli News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 09 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in a bike collision
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के शोभवापुर गांव के पास बांदा–बहराइच राजर्मा पर हादसे के बाद पर मृतक के
विज्ञापन
लालगंज। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर शोभवापुर गांव के पास रविवार को ई रिक्शा को बचाने में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Trending Videos


सरेनी थाना क्षेत्र के रावतपुर कला गांव निवासी तेज बहादुर (28) पुत्र छेदीलाल बाइक से चचेरे भाई रामप्रसाद (32) और मंगाखेड़ा मजरे सेमरपहा गांव निवासी मामा धुन्नर (30) के साथ लालगंज से सरेनी जा रहे थे। बाइक तेज बहादुर चला रहे थे। खीरों थाना क्षेत्र के पाहो गांव निवासी महेंद्र सिंह (55) पुत्र रामराज सिंह गेगासों गंगाघाट से अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 4:45 बजे शोभवापुर गांव के पास एक ई रिक्शा को बचाने में दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महेंद्र सिंह और तेज बहादुर को मृत घोषित कर दिया। राम प्रसाद और धुन्नर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की खबर से परिजनों में रोना पीटना मच गया। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।


लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते थे महेंद्र
पाहो गांव निवासी मृतक महेंद्र सिंह लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते थे। गांव में परिचित व्यक्ति की मौत होने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव आए थे। महेंद्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़़ा है। पत्नी प्रेरणा के आंसू नहीं थम रहे हैं। बेटी अंशिका, पल्लवी के चेहरे पर साफ पिता का खोने का गम दिख रहा है। तेज बहादुर की मौत से भी परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। तेज बहादुर राजमिस्त्री थे। परिवार में पत्नी सुमन, दो साल की बेटी लवी हैं। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed