सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman dies after being hit by an e-rickshaw

Raebareli News: ई रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 09 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by an e-rickshaw
विज्ञापन
लालगंज। पिलखा गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार ई रिक्शा ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ई रिक्शा चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
Trending Videos


भानमती (55) पत्नी जगतपाल आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में मजदूरी करती थीं। सुबह घर से पैदल काम पर जा रही थीं। गांव के पास पीछे से आए ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला सड़क पर गिर पड़ी। राहगीरों की मदद से परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत की जानकारी होने पर घरवालों में चीख पुकार मच गई। पति जगतपाल, बेटे राहुल व सुनील और बेटी लक्ष्मी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ई रिक्शा चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed