सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There was chaos in the district hospital, officers arrived

Raebareli News: जिला अस्पताल में रही अफरातफरी, पहुंचे अफसर

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 09 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
There was chaos in the district hospital, officers arrived
गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में के बाद जिला अस्पताल में जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
रायबरेली। गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए एक गंभीर हादसे के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. पुष्पेंद्र कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और चिकित्सकों की टीम को तत्काल अलर्ट कर दिया। इस दौरान, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर अरुण कुमार नौहवार और कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह भी कुछ देर बाद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चिकित्सा सुविधा के निर्देश दिए।
Trending Videos


जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान परिजनों से भी अधिकारियों ने बात की। घायलों के इलाज में चिकित्सक दौड़ते नजर आए। पूरा जिला अस्पताल अलर्ट मोड पर रहा। जो किशोरियां घायल थीं, उनके परिजन बदहवास होकर बेटियों की जान बचाने की गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर चिकित्सकों को उन्हें सांत्वना देनी पड़ी। भीड़ के कारण जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भीड़ के साथ अफरातफरी रही। मृतक किशोरी और तीन युवतियों के परिजन रोते बिलखते रहे। उधर जगतपुर सीएचसी में भी अफरातफरी की स्थिति रही। परिजन दहाड़े मारकर रोते रहे। स्टाफ और अन्य लोग संभालते दिखे। आसपास के लोगों का भी मजमा लगा रहा। डीएम ने सभी शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed