सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   800 villages lost power due to storm and rain

Raebareli News: आंधी-बारिश से 800 गांवों की बिजली गुल

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 08 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
800 villages lost power due to storm and rain
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मंगलवार देर शाम आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। शहर से लेकर गांवों की बिजली गुल हो गई। शहर के मोहल्ले और ग्रामीण क्षेत्र में 800 गांवों की बिजली गुल है जो देर रात बहाल नहीं हो पाई।
Trending Videos



शहर के प्रगतिपुरम, गोराबाजार, आईटीआई, तेलियाकोट, आचार्य द्विवेदी नगर विद्युत उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन ट्रांसमिशन से बंदकर दी गई। इससे पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। यही हाल ग्रामीण क्षेत्र का रहा। सुरक्षा को देखते हुए सभी उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन बंद की गई, लेकिन जब हवा और बारिश थमी, तो ट्रांसमिशन से बिजली आपूर्ति शुरू की गई। शहर में कहीं पर एक-दो तो कहीं पर दो घंटे बाद बिजली बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत उपकेंद्र डीह, छतोह, डीह, कठगर, महराजगंज, शिवगढ़, हरचंदपुर, जगतपुर, शिवगढ़, महराजगंज, बछरावां, ऊंचाहार, गदागंज, सलोन समेत अन्य उपकेंद्रों से जुड़े करीब 800 गांवों की बिजली गुल है। पावर कॉर्पोरेशन रायबरेली जोन के मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश और हवा चलने से बिजली बंद है। बारिश थमने के बाद बिजली बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed