{"_id":"69d62b6df8e6ac2b5d0db27c","slug":"video-video-kavaiisa-ka-le-gasa-ejasaya-para-umaugdha-raha-bhaugdha-saravara-fal-sa-upabhakata-parashana-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: केवाईसी के लिए गैस एजेंसियों पर उमड़ रही भीड़, सर्वर फेल से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: केवाईसी के लिए गैस एजेंसियों पर उमड़ रही भीड़, सर्वर फेल से उपभोक्ता परेशान
लालगंज (रायबरेली)। गैस एजेंसियों पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में भीड़ थोड़ी कम जरूर हुई है लेकिन समस्या अभी भी बरकरार है। सबसे ज्यादा परेशानी केवाईसी को लेकर सामने आ रही है। कस्बे के बछरावां रोड स्थित करुणा बाजार चौराहे के पास इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं।
महिला और पुरुष उपभोक्ता लाइन में खड़े नजर आए। अधिकांश लोग केवाईसी अपडेट कराने के लिए एजेंसी पहुंचे थे। उपभोक्ताओं ने बताया कि सर्वर की गड़बड़ी के कारण उनका काम समय से नहीं हो पा रहा है। एकौनी गांव से आई रामदुलारी ने कहा कि वह लगातार दो दिन से एजेंसी का चक्कर लगा रही हैं लेकिन हर बार सर्वर डाउन होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है।
केलौली गांव की रहने वाली कुशमा ने भी अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि वह दूर से किराया खर्च करके आती हैं लेकिन केवाईसी नहीं हो पा रही है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। एजेंसी पर मौजूद अन्य उपभोक्ताओं ने भी इसी तरह की समस्या बताई।
लोगों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ सकती है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से सर्वर व्यवस्था दुरुस्त कराने और अतिरिक्त काउंटर खोलने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।