{"_id":"69d5667b76be37d0b706117f","slug":"two-accused-including-nephew-arrested-in-case-of-robbery-from-aunt-raebareli-news-c-101-1-slko1031-154870-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बुआ से लूट के मामले में भतीजे समेत दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बुआ से लूट के मामले में भतीजे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बुआ से लूट के मामले में भदोखर पुलिस ने मंगलवार को भतीजे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी नाबालिग हैं। कर्ज चुकाने के लिए भतीजे ने लूट की साजिश रची थी।
एसपी रवि कुमार ने बताया कि पूरे केसरी मजरे झकरासी गांव की छेदाना ने एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया था कि छह अप्रैल को अपनी भैंस 19 हजार रुपये में बेची थी। भतीजे के साथ साइकिल से बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मुंशीगंज में रुपये जमा करने गई थीं।बैंक पहुंचने पर भतीजे ने कहा कि बैंक में अभी लंच चल रहा है। अपने दोस्त के यहां चलते हैं और फिर आकर रुपये जमा कर देंगे।
पीड़िता भतीजे के साथ उसके दोस्त के घर जा रही थी। इसी दौरान दोस्त आया और महिला से 19 हजार रुपये छीनकर भाग निकला। एसपी के मुताबिक पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि भतीजे ने घटना की साजिश रची थी। उसने अपने 16 वर्षीय दोस्त को बुला लिया था। दोस्त ने ही डरा धमकाकर महिला से रुपये छीन लिए थे। महिला के साथ लूट की घटना के दौरान भतीजे ने विरोध तक नहीं जताया था।
एसपी के मुताबिक भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने टीम के साथ सुबह गांव के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 18 हजार 700 रुपये और एक बाइक बरामद की गई है। 300 रुपये आरोपियों ने खर्च कर दिए थे। जांच यह भी पता चला कि पीडि़ता के भतीजे पर पांच हजार रुपये का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए पैसों का इंतजाम नहीं हो रहा था। इस पर उसने दोस्त के साथ मिलकर बुआ के साथ लूट की साजिश रची थी। आरोपियों को किशोर न्यायिक बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया।
कॉल डिलीट कर देने में फंस गया भतीजा
कॉल डिलीट कर देने के चलते ही भतीजे का सच सामने आ गया और वह पुलिस के चंगुल में फंस गया। भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद बताते हैं कि दोनों आरोपियों ने कक्षा 11वीं की पढ़ाई करने के बाद इस बार कक्षा 12 में प्रवेश किया है। बुआ के साथ लूट की घटना के बाद भतीजा भी थाने शिकायत करने पहुंचा था। इस दौरान भतीजे के मोबाइल को चेक किया गया तो पता चला कि उसने अपने दोस्त के फोन नंबर को अपने फोन से डिलीट कर दिया था। इसी पर पुलिस का शक भतीजे पर गहराया।
Trending Videos