{"_id":"69d5653f77e7705c74036791","slug":"a-new-township-will-be-established-in-the-city-raebareli-news-c-101-1-slko1033-154865-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शहर में बसाई जाएगी नई टाउनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शहर में बसाई जाएगी नई टाउनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) शहर में नई कॉलोनी बसाने की कवायद में जुट गया है। एकता विहार और अमोल विहार कॉलोनियों की तर्ज पर नई टाउनशिप बसाने के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए कई स्थानों पर जमीन चिह्नित कर किसानों से बात भी की गई है।
रिंग रोड, रायबरेली-प्रयागराज हाईवे और एम्स के आसपास 20 से 50 एकड़ भूमि तलाशी जा रही है। जल्द ही जमीन की व्यवस्था होते ही काम शुरू हो जाएगा। मंडलायुक्त ने जमीन खरीदने के लिए छह करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था पिछले साल ही कर दी है। जरूरत पड़ने पर और बजट मिलेगा।
शहर में दो नई कॉलोनी विकसित करने के बाद लंबे समय से प्राधिकरण को नई टाउनशिप के लिए जमीन का इंतजार है। पूर्व में कई बार जमीन तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अब एडीएम न्यायिक व आरडीए के सचिव विशाल यादव ने प्रयास तेज कर दिया है। रायबरेली-प्रयागराज हाईवे के अलावा रिंगरोड, एम्स के आसपास जमीन देखी जा रही है। इसके अलावा बेलाभेला, सैदनपुर्, रामपुर आदि स्थानों पर भी किसानों से बात शुरू की गई है।
खरीद पर सहमति बनाने की बात भी चल रही है। प्रस्तावित टाउनशिप में कई प्रकार के भवनों के निर्माण का प्रस्ताव है। आरडीए की ओर से 20 से 50 एकड़ तक भूमि एक स्थान पर लेने का प्रयास किया जा रहा है।
साकार होगा शहर में घर का सपना
रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से नई टाउनशिप को अमलीजामा पहनने के बाद शहर में लोगों का अपना घर होने का सपना साकार होगा। नई टाउनशिप में एमआईजी, एलआईजी आवासों के साथ ही एक, दो व तीन कमरों के फ्लैट बनाने के साथ ही पार्क, सामुदायिक केंद्र सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था का प्रस्ताव है। टाउनशिप में लोगों को एक ही स्थल पर सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
महयोजना-2031 में बढ़ चुका शहर का दायरा
रायबरेली विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 लागू हो चुकी है। महायोजना में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर त्रिपुला से मामा चौराहा तक का क्षेत्र बाजार स्ट्रीट में रखा गया है। कृषि योग्य भूमि पर आवासीय सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मल्टी लेवल पार्किंग के साथ ही ड्रेनेज और पार्क भी विकसित करने का प्रस्ताव है। आवास विकास की डिडौली योजना को आवासीय क्षेत्र घोषित किया गया है। आरडीए की विकास योजनाओं का क्षेत्र बढ़ाने का काम शुरू किया गया है।
नई टाउनशिप बसाने के लिए शहर के कई स्थानों पर जमीन देखी गई है। 20 से 50 एकड़ भूमि पर टाउनशिप का प्रस्ताव है। इसके लिए लोगों से बात की जा रही है। प्राधिकरण की ओर से बेहतर कॉलोनी की सुविधा जल्द ही लोगों को देने का प्रयास किया जा रहा है।
-विशाल यादव, सचिव, रायबरेली विकास प्राधिकरण
Trending Videos