सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Aim for 100% admission in Class 9

Raebareli News: कक्षा नौ में शत-प्रतिशत दाखिले का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 11 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Aim for 100% admission in Class 9
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले सभी 47,611 छात्र-छात्राओं का कक्षा नौ में शत-प्रतिशत दाखिला सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद तेज कर दी है। नए शिक्षा सत्र के आगाज के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा शुरू हो गई है। इसकी निगरानी विद्या समीक्षा केंद्र द्वारा विकसित ट्रैक शिक्षा पोर्टल के जरिए की जा रही है।
Trending Videos


कक्षा आठ पास करने वाले सभी बच्चों का विवरण यू-डायस पोर्टल के माध्यम से ट्रैक शिक्षा पोर्टल के ड्रॉप बॉक्स में उपलब्ध करा दिया गया है। माध्यमिक स्कूलों को उनके आसपास के विद्यालयों से कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले बच्चों की सूची दी गई है। शिक्षक इस सूची के आधार पर बच्चों और उनके अभिभावकों से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समग्र शिक्षा-माध्यमिक के जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि जिले में कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले कुल 47,611 बच्चों में से लगभग 23 हजार परिषदीय स्कूलों के हैं, जबकि शेष निजी या अन्य बोर्ड के स्कूलों से हैं। अब तक लगभग 1700 बच्चों का दाखिला कक्षा नौ में कराया जा चुका है।

विभाग का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे। इसके लिए सभी विद्यालयों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि वे पोर्टल के डाटा का मिलान कर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करें।


-----------
बेसिक में प्रेरणा पोर्टल पर विकसित है नया मॉड्यूल
जिले में माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग पर भी शत-प्रतिशत बच्चों का अगली कक्षा में दाखिला कराने का दबाव है। विभाग का ध्यान उन बच्चों पर है जो प्राथमिक विद्यालयों से कक्षा पांच और जूनियर हाईस्कूलों से कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद पढ़ाई छोड़ सकते हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए प्रेरणा पोर्टल पर एक नया मॉड्यूल विकसित किया गया है।

जिले के परिषदीय विद्यालयों से इस वर्ष 30 हजार से अधिक बच्चों ने कक्षा पांच और 23 हजार से अधिक बच्चों ने कक्षा आठ उत्तीर्ण की है। इनकी सूची पोर्टल के नए मॉड्यूल पर उपलब्ध करा दी गई है। अब विभाग को यह सुनिश्चित करना होगा कि इन बच्चों ने अगली कक्षा में प्रवेश लिया है या नहीं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इस कार्य की नियमित समीक्षा के आदेश दिए हैं। कहा, प्रधानाध्यापक पोर्टल पर लॉगिन कर अपने विद्यालय से उत्तीर्ण हुए बच्चों की सूची देखेंगे। जैसे ही बच्चा अगली कक्षा में प्रवेश लेगा, प्रधानाध्यापक को पोर्टल पर उसकी जानकारी तुरंत अपडेट करनी होगी।

यदि कोई बच्चा प्रवेश नहीं लेता है, तो विभाग उससे संपर्क कर दाखिला सुनिश्चित कराएगा। इसका उद्देश्य ड्रॉपआउट दर को शून्य करना और हर बच्चे की शैक्षिक प्रगति की डिजिटल ट्रैकिंग सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed