{"_id":"69d94df6c5bab2f3860f35a1","slug":"the-team-explained-ways-to-protect-against-cyber-fraud-raebareli-news-c-101-1-rai1023-155117-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: टीम ने साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: टीम ने साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए
विज्ञापन
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खुर्रमपुर में बच्चों को जागरूक करते पुलिस कर्मी। -संवाद
विज्ञापन
ऊंचाहार। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को पीएम श्री विद्यालय खुर्रमपुर में महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का सामना निडर होकर करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।
उन्होंने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि स्कूल आते-जाते समय यदि कोई परेशान करे तो तुरंत शिक्षक या परिजनों को सूचना दें, ताकि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर सके।
महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं और महिला शिक्षकों को सरकारी योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित किए। साथ ही बताया कि छेड़खानी या किसी भी आपात स्थिति में महिला शक्ति हेल्पलाइन 1090, डायल 112, 1076 या स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना दें।
पुलिस ने संदेश दिया कि नारी शक्तिवान है, अपनी ताकत पहचानें और डरें नहीं। किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Trending Videos