सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Inspector-constable suspended, Harchandpur police station in-charge present in the line

Raebareli News: दरोगा-सिपाही सस्पेंड, हरचंदपुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 11 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Inspector-constable suspended, Harchandpur police station in-charge present in the line
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर थाने से दो चोरों के भागने के मामले में बृहस्पतिवार देर रात एसपी रवि कुमार ने बड़ी कार्रवाई की। दरोगा-सिपाही को जहां सस्पेंड कर दिया, वहीं हरचंदपुर थाना प्रभारी हरिकेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ लालगंज की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कार्रवाई की।
Trending Videos


दरअसल, बाराबंकी जिले के रहने वाले दो युवकों को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को पुलिस ने पकड़ा था। एसओजी टीम और स्थानीय पुलिस ने युवकों से पूछताछ की थी। पूछताछ में युवकों ने रायबरेली जिले में हुई चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने वाली थी। रात में थाना परिसर में ही दोनों युवकों को बैठाया गया था। पुलिसकर्मियों की डयूटी के प्रति की गई लापरवाही का फायदा उठाकर दोनों युवक भाग निकले थे।

एसपी ने मामले की जांच सीओ लालगंज को सौंपी थी। सीओ लालगंज अमित सिंह ने बुधवार देर शाम थाने पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की थी। जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार देर शाम एसपी को सौंपी थी। जांच में पाया गया कि थाना प्रभारी, सिपाही व दरोगा की लापरवाही के चलते चोर थाने से भाग गए। हिरासत में लिए गए चोरों पर नजर रखने में चूक की गई।

देर रात एसपी ने दरोगा लल्लन प्रसाद, सिपाही प्रवीण यादव को निलंबित और थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।


------------
होमगार्डों ने बिगाड़ी व्यवस्था
हरचंदपुर थाने से जिस तरह दो चोर भाग गए, उसने पुलिसियिा सिस्टम पर सवाल उठा दिए हैं। विभागीय सूत्रों का दावा है कि थाने में तैनात दो होमगार्डों ने व्यवस्था खराब कर दी है। होमगार्डों के इशारे पर ही थाने में सारे कार्य होते थे। इन होमगार्डों को थाने से हटा भी दिया गया, लेकिन दोनों थाने में ही बने रहते हैं। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद इन होमगार्डों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।


-------------
लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : एसपी
एसपी रवि कुमार ने बताया कि थाने से चोरों के भाग जाने का मामला पुलिसकर्मियों की लापरवाही को दर्शाता है। दरोगा-सिपाही को निलंबित करने के साथ ही थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जल्द ही नए थाना प्रभारी की तैनाती की जाएगी। डयूटी के प्रति किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed