{"_id":"6a627899961377b0c00a7650","slug":"broken-wires-and-poles-homes-lit-up-using-makeshift-arrangements-raebareli-news-c-101-1-slko1032-163451-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: टूटे पड़े तार-खंभे, जुगाड़ से रोशन हो रहे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: टूटे पड़े तार-खंभे, जुगाड़ से रोशन हो रहे घर
Fri, 24 Jul 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
गदागंज के धूता गांव में टूटा पड़ा खंभा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदागंज। विद्युत उपकेंद्र गदागंज से जुड़े धूता गांव में जुगाड़ से लोगों के घर रोशन हो रहे हैं। पिछले दिनों आई आंधी से खंभे व तार टूट गए थे। ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया था। इसके बाद विभाग ने कुछ खंभे लगवाकर पल्ला झाड़ लिया था। अब भी कई खंभे टूटे पड़े हैं। पेड़ों से तार बांधकर आपूर्ति की जा रही है। लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्राम प्रधान गुड़िया मौर्य ने बताया कि दो माह पहले आंधी के दौरान 23 खंभे टूट गए थे। इससे कई दिनों तक बिजली गुल रही। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं ने 11 हजार लाइन के छह खंभे बदलवा दिए हैं, जबकि एलटी लाइन के खंभे अब तक नहीं बदले गए। केबल को हरे पेड़ों में बांध दिया गया।
जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर अब तक खंभे पर नहीं रखवाया गया है। गांव में लगे दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई बार इसकी शिकायत अवर अभियंता से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शायद विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। अवर अभियंता नितीश दुबे ने बताया कि जल्द खंभे लगवाए जाएंगे।