फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Children not attending school will be identified

Raebareli News: स्कूल न जाने वाले बच्चों की होगी तलाश

Fri, 24 Jul 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 24 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Children not attending school will be identified
प्र​शिक्षण में शामिल प्र​शिक्षु।
रायबरेली। स्कूल न जाने वाले 6 से 14 वर्ष के बच्चों की तलाश के लिए हाउस होल्ड सर्वे शुरू होगा। यह जिम्मेदारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को मिली है। इसके लिए टीमें बन रही हैं। डायट के साथ ही सभी 15 निजी संस्थानों के डीएलएड प्रशिक्षुओं को टीमों में शामिल किया जाएगा। इन संस्थानों से प्रवक्ताओं को नोडल नामित किया गया है, जिन्हें डायट में पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। सर्वे के दौरान तलाशे गए बच्चों का नजदीकी स्कूल में प्रवेश कराया जाएगा। हाउस होल्ड सर्वे के लिए जिले के सभी 2301 परिषदीय विद्यालयों में टीमें जाएंगी। ये टीमें विद्यालय के सेवित क्षेत्रों यानी आसपास के गांवों में घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। पता लगाएंगी कि बच्चे स्कूल जा रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन


परिवारों के साथ ईंट-भट्ठों, खदानों, कारखानों, होटलों, ढाबों, मलिन बस्तियों, घुमंतू समुदायों के बीच भी सर्वे होगा। यह सर्वे हर हाल में 16 अगस्त तक पूरा किया जाना है। इसीलिए डायट प्राचार्य दीपिका चतुर्वेदी के निर्देशन में प्रशिक्षण कराया गया। हाउस होल्ड सर्वे के लिए डायट में प्रवक्ता अभिवेक कुमार श्रीवास्तव और मनोज कुमार को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों ने जिले के सभी 15 निजी संस्थानों के उन प्रवक्ताओं को दो दिन पहले सर्वे से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया, जो संस्थान के नोडल बनाए गए हैं। सर्वे कार्य करने वाले सभी संस्थानों के एक हजार से अधिक वर्ष 2024 एवं 2025 बैच के डीएलएड प्रशिक्षुओं को अब प्रशिक्षण दिया गया। अगले हफ्ते से सर्वे के लिए टीमों को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed