फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   People in Nirmalganj market troubled by low voltage

Raebareli News: निर्मलगंज बाजार में लो वोल्टेज से लोग परेशान

Fri, 24 Jul 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 24 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
People in Nirmalganj market troubled by low voltage
बेंद चौकी के निकट लगा ट्रांसफार्मरबेंद चौकी के निकट लगा ट्रांसफार्मर
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र कठगर से जुड़े निर्मलगंज बाजार के लोगों के लिए बिजली की समस्या नासूर बन गई है। सर्दी हो या गर्मी लो-वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो सकी है। इससे जहां व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं ग्रामीणों को गर्मी से झूलना पड़ रहा है। वोल्टेज इतना कम रहता है कि घरों में लगे सबमर्सिबल पंप तक नहीं चल पाते हैं। इस समस्या से करीब पांच हजार लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बाजार के रहने वाले रोहित गुप्ता, हिमांशु, मुकेश साहू, दिनेश कुमार, शिवराज यादव, अंकुश ने बताया कि बेंद चौकी के बगल में ट्रांसफार्मर लगा है, जो ओवरलोड है। एक किमी तक सिंगल फेज केबल में करंट दौड़ाया गया है। लोड बैलेंसिंग न होने के कारण लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आए दिन फॉल्ट बना रहता है। विद्युत वितरण खंड डलमऊ के एक्सईएन डीवी सिंह ने बताया कि जानकारी नहीं है। जल्द समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed