फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Car hits divider and falls off the bypass

Raebareli News: डिवाइडर से टकरा बाईपास के नीचे गिरी कार

Tue, 18 Aug 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 18 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Car hits divider and falls off the bypass
भदोखर थाना क्षेत्र में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। 
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार को पानी भरे गड्ढे के कारण एक कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर से टकराकर बाईपास के नीचे गिर गई। इससे कार सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला। एम्स में भर्ती कराया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


करीब सुबह आठ बजे कार लखनऊ से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। हाईवे पर दरियापुर के कुछ आगे स्थित ढाबे के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार तेज थी। इससे कार बाईपास के नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार प्रयागराज जिले के सिविल लाइन धोबीघाट निवासी हसन (6), उसकी बहन अजमा (9), मां असना (38) और आयुब खान (38) घायल हुए। चालक बच गया। घायलों को एम्स पहुंचाया गया। भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि कार अनियंत्रित होने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed