UP: रायबरेली में मोदी-शाह पर राहुल गांधी का विवादित बयान, संविधान खत्म करने वालों के लिए कही ये बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक तूफान के कारण भयंकर महंगाई आने वाली है। गैस, डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे। खाद नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को अमेरिका को बेच दिया है। मोदी-शाह और आरएसएस गद्दार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग देश के गद्दार हैं। इन्होंने देश को अमेरिका को बेच दिया है।
उन्होंने सामने बैठे लोगों से कहा कि आप सब ताली बजा रहे हैं... लेकिन जब आरएसएस के सदस्य आपके सामने संविधान को फाड़कर फेंक देते हैं, तो आप चुप रहते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस संविधान में आपकी आवाज और आपका खून है। इसकी रक्षा करना और इसे बचाना आपका कर्तव्य और आपकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको विदेश यात्रा न करने को कहते हैं। वे आपको सोना न खरीदने को कहते हैं। वे आपको इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने को कहते हैं। आने वाले समय में किसानों को खाद भी न मिलेगी। एक आर्थिक तूफान आ रहा है... आप कुछ ही महीनों में देखेंगे कि महंगाई कहां तक जाएगी, पेट्रोल की कीमतें कहां तक जाएंगी, डीजल की कीमतें कहां तक जाएंगी, गैस की कीमतें कहां तक जाएंगी।
प्रधानमंत्री खुलेआम कहते हैं, 'सोना मत खरीदो, विदेश यात्रा मत करो,' और फिर खुद हजारों करोड़ रुपये के विमानों में विदेश यात्रा करते हैं। और आप लोग चुप रहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.