सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Consumers created a ruckus over the issue of cooking gas.

Raebareli News: रसोई गैस को लेकर फूटा गुस्सा, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 13 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Consumers created a ruckus over the issue of cooking gas.
 गैस न मिलने पर एजेंसी मालिक के ​खिलाफ प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
विज्ञापन
गैस की बुकिंग के लिए सुबह से लगी लाइन, 11 बजे तक नहीं खुलीं कई एजेंसी
Trending Videos

फोटो संख्या 11, 12, 13, 14, 16, 17, 18
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। रसोई गैस की बुकिंग कराने में उपभोक्ताओं काे पसीना बहाना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही लोग एजेंसियों में बुकिंग और केवाईसी कराने के लिए पहुंच गए, लेकिन 11 बजे तक एजेंसियों का ताला न खुलने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क गया। सिविल लाइन में एजेंसी के बाहर लोगों ने प्रदर्शन करके अधिकारियों और संचालकों को जमकर कोसा। कई उपभोक्ता तो शिकायत करने के लिए कलेक्ट्रेट भी पहुंच गए। बृहस्पतिवार को 4132 गैस सिलिंडरों का वितरण हुआ।
अफवाहों के बीच जिले में रसोई गैस को लेकर मारामारी बढ़ गई है। सुबह से ही कामकाज छोड़कर लोग गैस के लिए भटक रहे हैं। बृहस्पतिवार को शहर के सिविल लाइन स्थित सूर्या गैस, गोराबाजार स्थित कुमार गैस, रायबरेली गैस एजेंसी, समृद्धि गैस सहित अन्य एजेंसियों में गैस की बुकिंग के लिए सुबह से लोगों की भीड़ जुट गई। कई एजेंसियों का ताला 11 बजे तक नहीं खोला गया। इससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने सिविल लाइन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचकर कई उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से भी इसकी शिकायत की। एक उपभोक्ता ने तो बुकिंग कराने के बाद भी गैस न मिलने का आरोप लगाया। दिनभर लोग गैस को लेकर परेशान नजर आए।
इनसेट
खाली सिलिंडर के साथ गुजारी रात
सलोन कस्बे में तो स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उपभोक्ता रातभर खाली सिलिंडर लेकर बैठे रहे। इस घटना से संबंधित एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। वीडियो में सलोन के जगतपुर सड़क स्थित गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर तमाम लोग सिलिंडर के साथ ताला खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा।
इनसेट
4132 लोगों में गैस का वितरण: डीएसओ
जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी उपभोक्ताओं में गैस सिलिंडर का वितरण कराया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न कंपनियों ने बृहस्पतिवार को एजेंसियों में 5679 और सिलिंडर पहुंचाए। इसमें बुकिंग के बाद 4132 सिलिंडरों का वितरण किया गया। शुक्रवार को वितरण के लिए स्टॉक में 12004 सिलिंडर बचे हैं। किसी भी स्तर पर गैस की कमी नहीं है। लोग अफवाहों के चक्कर में न पड़ें।
इनसेट
गैस एजेंसियों में सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक: एडीएम
एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ और एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने शहर में स्थित विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक, वितरण व उपभोक्ताओं द्वारा की गई बुकिंग की अभिलेखों की जांच की। एडीएम ने बताया कि गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार गैस दी जा रही है। सभी एसडीएम के माध्यम से जिले की अन्य एजेंसियों के स्टॉक की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed