{"_id":"69b31978c4cfd9e4000db84b","slug":"fever-vomiting-and-diarrhea-wreak-havoc-19-admitted-raebareli-news-c-101-1-slko1033-152929-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बुखार और उल्टी-दस्त का कहर, 19 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बुखार और उल्टी-दस्त का कहर, 19 भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में ठंडा-गर्म मौसम के कारण बुखार और उल्टी-दस्त के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 19 मरीजों को भर्ती कराया गया, जिससे इमरजेंसी वार्ड में दिनभर भीड़भाड़ रही। ओपीडी में भी मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी में 1700 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें परचा बनवाने के लिए मरीजों को पसीना बहाना पड़ा।
जिले में बदलते मौसम के मिजाज ने लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियां बढ़ गई हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों का तांता लगा रहा। एक-एक करके मरीज भर्ती होने के लिए पहुंचे। बुखार व उल्ची-दस्त के चपेट में आने के बाद अनुज (30), रौनक (1), प्रियंका (25), सलोनी (22), पंचम (60), मीरा (30), ललिता (27), माेनी (18), कंचन (55), आरती (40) आदि मरीजो को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे 1700 से अधिक मरीजों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी समस्या पर्चा बनवाने की थी, जहां लंबी कतारों के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए ओपीडी कक्षों के बाहर ही बैठे रहे। इस भीड़भाड़ के कारण मरीजों को समय पर डॉक्टर से परामर्श लेने में भी देरी हुई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
Trending Videos