फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Devotees throng to seek blessings of Bhole Baba

Raebareli News: भोले बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Tue, 18 Aug 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 18 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng to seek blessings of Bhole Baba
 नागपंचमी पर मलिकमऊ कॉलोनी स्थित मंदिर में नागदेव की पूजा अर्चना करते भक्त।
रायबरेली। सावन माह के तीसरे सोमवार को भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कतारें लग गईं। प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शहर स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर चंदापुर कोठी, महाकालेश्वर मंदिर इंदिरा नगर, डिग्री कॉलेज पहलवान वीरबाबा मंदिर डिग्री कॉलेज चौराहा, सर्वेश्वर शिव मंदिर सर्वोदय नगर में भोर से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया। सुबह से ही घंटे घड़ियाल बजने लगे। हर तरफ हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। अमावां के श्री झारखंडेश्वर प्राचीन मंदिर में सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

नागपंचमी से पहले हजारों श्रद्धालुओं ने तालाब कुंड में स्नान कर पूजा-अर्चना की। यह सिलसिला तड़के चार बजे से देर शाम तक चलता रहा। मध्यरात्रि के बाद पुजारी श्याम मिश्रा, सुमन और सागर महाराज पाण्डेय ने विधि-विधान से हवन पूजन किया। भक्तों की भीड़ उमड़ने से मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। एक-एक करके भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राही ब्लॉक क्षेत्र के सैदनपुर गांव स्थित जमुनेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। इस मौके पर सुनीता त्रिवेदी, निहाल त्रिवेदी, विशाल समेत अन्य भक्त मौजूद रहे। उधर, डलमऊ के अलावा सरेनी के गेंगासो, ऊंचाहार के गोकना गंगाघाट पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा स्नान किया। मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।

 नागपंचमी पर मलिकमऊ कॉलोनी स्थित मंदिर में नागदेव की पूजा अर्चना करते भक्त।

 नागपंचमी पर मलिकमऊ कॉलोनी स्थित मंदिर में नागदेव की पूजा अर्चना करते भक्त।

 नागपंचमी पर मलिकमऊ कॉलोनी स्थित मंदिर में नागदेव की पूजा अर्चना करते भक्त।

 नागपंचमी पर मलिकमऊ कॉलोनी स्थित मंदिर में नागदेव की पूजा अर्चना करते भक्त।

 नागपंचमी पर मलिकमऊ कॉलोनी स्थित मंदिर में नागदेव की पूजा अर्चना करते भक्त।

 नागपंचमी पर मलिकमऊ कॉलोनी स्थित मंदिर में नागदेव की पूजा अर्चना करते भक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed