सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Easy access to stretchers and wheelchairs for patients

Raebareli News: मरीजों को आसानी से मिले स्ट्रेचर व व्हील चेयर

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 04 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Easy access to stretchers and wheelchairs for patients
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में अब मरीजों को स्ट्रेचर और व्हील चेयर के लिए भटकना नहीं पड़ा। बृहस्पतिवार को इमरजेंसी के गेट पर ही दो स्ट्रेचर सुबह से ही रखवा दिए गए। ओपीडी में भी आए मरीजाें को गेट पर ही स्ट्रेचर व व्हील चेयर आसानी से मिले। इस पर सभी ने सीएमओ की सराहना की।

बुधवार को ओपीडी में आए कई मरीजों को स्ट्रेचर का इंतजार करना पड़ा था। कई मरीजों ने इसकी शिकायत खाद्य एवं रसद मंत्री से कर दी थी। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ को जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्था को चेक करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने स्ट्रेचर व व्हील चेयर के पर्याप्त बंदोबस्त के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। जिला अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में खबर प्रकाशित की।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद बृहस्पतिवार को दिनभर मरीजों को इमरजेंसी और ओपीडी में स्ट्रेचर व व्हील चेयर के लिए परेशान नहीं होना पड़ा। सीएमएस का कहना है कि अस्पताल में स्ट्रेचर और व्हील चेयर के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed