{"_id":"6a21c41dc9f00fdac90f3deb","slug":"marry-your-girlfriend-or-ill-jump-off-the-tower-raebareli-news-c-101-1-slko1031-159524-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्रेमिका से शादी कराओ, वरना टावर से कूद जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्रेमिका से शादी कराओ, वरना टावर से कूद जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। प्रेमिका की शादी से नाराज युवक बृहस्पतिवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। धमकी दी कि उसकी शादी प्रेमिका से कराओ, वरना टावर से कूदकर जान देंगे। करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने समझाकर युवक को नीचे उतारा और घर भेजा।
दरअसल, डीह क्षेत्र निवासी युवक का क्षेत्र की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी परिजनों को हो गई। परिजनों ने दो जून को युवती की शादी एक अन्य लड़के से चोरी-छिपे कर दी। इस बात की जानकारी युवक को बृहस्पतिवार सुबह हुई तो वह नाराज हो गया। करीब 10 बजे रूस्तमपुर गांव के पास पहुंचा और मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
टावर पर चढ़कर धमकी देने लगा कि उसकी शादी प्रेमिका से कराओ। ऐसा नहीं हुआ तो खुदकुशी कर लेगा। जानकारी पर पुलिस मौके पर आ गई। हालांकि काफी समझाने के बाद युवक टावर से उतरा। भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि युवक प्रेमिका की शादी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा था। समझाकर उसे घर भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Trending Videos