फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Elderly woman bitten by snake; dies after failing to get treatment

Raebareli News: वृद्धा को सांप ने काटा, इलाज न मिलने पर मौत

Sat, 08 Aug 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 08 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman bitten by snake; dies after failing to get treatment
रायबरेली। सांप काटने के बाद प्रतापगढ़ जिले की वृद्धा की शनिवार को 12 घंटे बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। वृद्धा को सांप काटने के बाद रात में ही लालगंज अझारा सीएचसी ले जाया गया। वहां बिना एएसवी लगाए ही घर भेज दिया गया। हालत नाजुक होने पर वृद्धा को जिला अस्पताल लाया गया। इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के पूरे बोधी मजरे लालगंज अझारा निवासी 65 वर्षीय दुर्गावती पत्नी स्व. राम बहादुर शुक्रवार रात करीब एक बजे सर्पदंश का शिकार हो गई थी। उसे लालगंज अझारा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने घर भेज दिया। शनिवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने के बाद वृद्धा को अपराह्न 12 बजे जिला अस्पताल रायबरेली लाया गया। इलाज शुरू करने के बाद महज एक घंटे में वृद्धा की मौत हो गई। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि सर्पदंश के मरीज को अस्पताल लाने में देरी की गई। इसी कारण जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed