{"_id":"6a777457e6f090dc7105918d","slug":"entry-of-heavy-vehicles-onto-the-service-road-has-been-stopped-raebareli-news-c-101-1-slko1032-164760-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सर्विस रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सर्विस रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका
Sat, 08 Aug 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। रायबरेली-प्रयागराज हाईवे का टोल बचाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर फर्राटा भरने वाले भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। भारी वाहनों के निकलने से जहां सड़क खराब हो रही थी, वहीं स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोगों की शिकायत के बाद अधिकारी हरकत में आए। जगतपुर के पास ऊपर से बैरियर लगा दिया गया, ताकि भारी वाहन न निकल पाए।
रायबरेली-प्रयागराज हाईवे से का टोल चड़रई चौराहे के पास बना है। इससे छोटे और भारी वाहनों का आना-जाना है। ग्रामीण रामकेवल, मंशाराम, प्रमोद कुमार, राकेश सिंह ने बताया कि टोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहन चालक गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड का सहारा लेते थे। कूड़ गांव के पास से मती के पुरवा, सेमान व रोझइया होते हुए वाहन चड़रई चौराहा टोल टैक्स के आगे निकलते थे।
डीएम सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर कार्यदायी एजेंसी ने जगतपुर के निकट गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बैरियर लगा दिया है। यूपीडा के एक्सईएन विजय कुमार ने बताया कि सर्विस रोड भारी वाहनों के चलने के लिए नहीं है। इनके आवागमन को रोकने के लिए बैरियर लगाया गया है।