{"_id":"6a835ac4f2129f36c70ed67a","slug":"firing-during-a-dispute-bullet-grazed-a-young-man-raebareli-news-c-101-1-slko1031-165362-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: विवाद में फायरिंग, युवक को छूकर निकली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: विवाद में फायरिंग, युवक को छूकर निकली गोली
Tue, 18 Aug 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार। गोकना घाट पर रविवार रात मकान निर्माण के विवाद में हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। उनकी मां व भाई को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सक का दावा है कि गोली युवक के पेट को छूकर निकली। इससे उसके कपड़े जल गए। पेट पर जले का निशान बन गया।
सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। मामले में छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ऊंचाहार के गोकना गंगाघाट पर जमीन को लेकर अंगद मिश्रा व राजेश कुमार द्विवेदी के बीच विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर अंगद मिश्रा ने छत डालने के लिए शटरिंग लगा दी।
रात लगभग 10:30 बजे राजेश कुमार के बेटे ज्ञानेंद्र द्विवेदी, शिवकुमार, प्रांशू प्रजापति व गजेंद्र त्रिपाठी ने शटरिंग में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जानकारी पर अंगद मिश्रा, उसके भतीजे आशुतोष मिश्रा आदि पहुंचकर विरोध किया। इस पर राजेश व उनके पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोपी पक्ष ने फायरिंग कर दी। इससे आशुतोष मिश्रा के पेट को छूते हुए गोली निकल गई।
विज्ञापन
आशुतोष की मां अनीता मिश्रा, भाई सुंदरम मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। सीएचसी में तैनात डॉ. महमूद अख्तर ने बताया कि गोली आशुतोष के पेट को छूते हुई निकली थी। उनकी मां को गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौके से पुलिस को 315 बोर कारतूस का खोखा मिला है।
ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश राय ने बताया कि आशुतोष मिश्रा की तहरीर पर आरोपी ज्ञानेंद्र द्विवेदी, शिवकुमार, प्रांशू प्रजापति व गजेंद्र त्रिपाठी व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।