फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Guru Gobind Singh Park to be monitored via CCTV

Raebareli News: गुरु गोबिंद सिंह उद्यान में सीसीटीवी से होगी निगरानी

Tue, 18 Aug 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 18 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh Park to be monitored via CCTV
जिला उद्यान अधिकारी कक्ष में बने कंट्रोल रूम से गुरु गोबिंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान की निगरानी क
रायबरेली। गुरु गोबिंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान में सुबह और शाम के समय हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। बच्चों संग महिलाएं व युवा भी पार्क में घूमने आते हैं। ऐसे में पार्क के हर कोने में कर्मचारियों के लिए नजर रख पाना मुश्किल होता है। पार्क के हर कोने की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अब उद्यान में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। इससे सभी की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन


शहर के कलेक्ट्रेट से चंद कदम दूरी स्थित इस उद्यान को संवारा गया है। शनिवार और रविवार को लोगों की संख्या डेढ़ हजार तक पहुंच जाती है। ऐसे में कुछ लोग पार्क की व्यवस्था को खराब करने में लगे रहते हैं। कोई फूलों के पौधों को नुकसान पहुंचाता है तो कोई झूला या बच्चों के खेल के सामान को क्षतिग्रस्त करने पर आमादा हो जाता है।
विज्ञापन


पार्क की रखवाली के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं, लेकिन वे एक समय में हर कोने में मौजूद नहीं रह पाते। महिलाओं या युवतियों के ऊपर छींटाकशी की आशंका रहती है। उद्यान आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिहाज से 11 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। जिला उद्यान अधिकारी कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पर सीसीटीवी कैमरे पर नजर रखने के लिए दो कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा के लिहाज से लगवाए गए कैमरे
उद्यान को हाईटेक तरीके से बनाया गया है। इसमें फव्वारे की व्यवस्था है। ओपन जिम के अलावा बच्चों के लिए झूले की सुविधा है। योग करने के लिए कक्ष बनाया गया है। उद्यान में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
जयराम वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed