सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Haidergarh sugar mill closed, seven thousand quintals of sugarcane stuck

Raebareli News: हैदरगढ़ चीनी मिल बंद, सात हजार क्विंटल गन्ना फंसा

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 16 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Haidergarh sugar mill closed, seven thousand quintals of sugarcane stuck
विज्ञापन
सरेनी। हैदरगढ़ चीनी मिल का सरेनी गन्ना क्रय केंद्र 10 मार्च को बंद कर दिया गया था जिससे गन्ना उत्पादक किसान परेशान हैं। करीब 30 बीघे में खड़ा गन्ना खेतों में ही फंसा हुआ है। वहीं कांटा क्लर्क भी बोरिया-बिस्तर समेटकर जा चुके हैं। एक दर्जन गन्ना लदी ट्रॉलियां किसानों के दरवाजे पर तौल का इंतजार कर रही हैं।
Trending Videos



पहुरी गांव के लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि 14 किसानों का लगभग 30 बीघे में खड़ा गन्ना अभी तक नहीं खरीदा गया है। सरेनी क्षेत्र में करीब सात हजार क्विंटल गन्ना खेतों में ही खड़ा है। गन्ना खरीद न होने से किसानों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि पहले तीन नोटिस के बाद पर्चियां मिलती थीं, लेकिन इस बार एक नोटिस के बाद ही मिल बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि गन्ने की तौल नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। गन्ना सचिव राम प्रकाश यादव ने बताया कि मिल अधिकारियों से बात की गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बीज के लिए गन्ने की खरीद की जाएगी। उन्होंने किसानों को परेशान न होने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed