सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Half the city lost power for five hours due to maintenance work.

Raebareli News: अनुरक्षण के चलते पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 14 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Half the city lost power for five hours due to maintenance work.
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी में उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिले, इसके लिए विद्युत उपकेंद्रों पर तेजी अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र इंदिरा नगर और गोराबाजार में अनुरक्षण कार्य हुआ। इस दौरान आधे शहर की बिजली पांच घंटे बिजली गुल रही। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद शाम करीब पांच बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
Trending Videos

इंदिरा नगर उपकेंद्र से आवास विकास, आरडीए, आनंद नगर, फिरोज गांधी, शहीद स्मारक फीडर निकले हैं। इन फीडरों से इंदिरा नगर, कैनाल रोड, आचार्य द्विवेदी नगर, छोटा घोसियाना, बड़ा घोसियाना, विकास भवन, कलेक्ट्रेट आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति होती है। इसी तरह गोराबाजार उपकेंद्र से सिविल लाइन, हर्ष नगर, मधु बिहार, महानंदपुर, सिंह बिहार, सिद्धार्थ बिहार, वैष्णो नगर, सम्राट नगर, शिवपुरम, यदुवंश नगर, तिलंगा का पुरवा, किशुन का पुरवा, गजोधर, राजकीय कॉलोनी, गोराबाजार, बस्तेपुर, फिरोज गांधी, जवाहर विहार मोहल्ले जुड़े हैं। दोनों उपकेंद्रों में लगे ट्रांसफार्मर, पैनल समेत अन्य उपकरणों की टेस्टिंग कराई गई। इस दौरान दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मार्च तक चलेगा अनुरक्षण कार्य
मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 15 फरवरी से 15 मार्च तक अनुरक्षण माह चल रहा है। इस दौरान छोटी-छोटी खामियों को ठीक कराया जा रहा है, ताकि गर्मी में लोगों को बिजली संकट से जूझना न पड़े। उन्होंने बताया कि अब तक उपकेंद्र में लगे 130 पाॅवर ट्रांसफार्मर में 120 की जांच हो चुकी है। 134 में 205 वीसीबी का मेंटीनेंस कराया गया। 33 केवी 66 लाइनों में 60 का अनुरक्षण कार्य पूरा करा लिया गया है। 11 केवी 301 में 205 लाइनों के जंफर, तार पर आने वाली पेड़ की डालियों छटाई का कार्य हो चुका है। इसी तरह 37 हजार 54 ट्रांसफार्मर में 5,432 ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्यों का अनुरक्षण 15 मार्च तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed