सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Inquiry begins into the failure of 76 students

Raebareli News: 76 छात्रों के फेल होने की जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 29 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Inquiry begins into the failure of 76 students
डीआईओएस का दफ्तर।
विज्ञापन
रायबरेली। सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली में हाईस्कूल के सभी 76 छात्र-छात्राओं के फेल होने के मामले की जांच शुरू हो गई है। तीन सदस्यीय जांच टीम ने मंगलवार को कॉलेज पहुंचकर गहन पड़ताल की। कागजी दस्तावेजों के साथ कंप्यूटर सिस्टम को खंगाला गया। टीम को एक सप्ताह में जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट देनी है।

यूपी बोर्ड के घोषित किए गए परीक्षाफल में किलौली स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के 76 छात्र-छात्राओं को फेल किया गया है। इसका मुख्य कारण है कि प्रायोगिक परीक्षा के नंबर जिस काॅलम में दर्ज होने थे, उसमें डबल ए की ग्रेडिंग दर्ज की गई है। इस कारण इन छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम अनुत्तीर्ण आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने मामले की जांच तेज कर दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मामले की बारीकी से जांच कराने के लिए तीन सदस्यीय टीम बना दी है। मंगलवार को तीन सदस्यीय टीम ने सर्वोदय इंटर कॉलेज का दौरा किया और करीब चार घंटे तक पूछताछ के साथ ही सभी दस्तावेजों को खंगाला।
विज्ञापन

यह मामला काफी सुर्खियों में चल रहा है। बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया था। शाम को आए रिजल्ट देखने के बाद सर्वोदय इंटर काॅलेज किलौली के हाईस्कूल के सभी 76 परीक्षार्थियों के होश उड़ गए थे। कारण सभी को फेल दिखाया गया है। लिखित परीक्षा में काफी अच्छे अंक मिले हैं, लेकिन प्रैक्टिकल वाले कॉलम में डबल ए अंकित है।
प्रधानाचार्य व अन्य से होगी पूछताछ
परीक्षा परिणाम में किस गलती से विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए हैं। इसके लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य, कंप्यूटर ऑपरेटर और परीक्षा निरीक्षक से पूछताछ होगी। सूत्र बताते हैं कि प्रधानाचार्य अवकाश पर गए हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि प्रायोगिक परीक्षा के अंक कॉलेज के प्रधानाचार्य की लॉगिन आईडी से भरे जाते हैं। इसमें अंक भरे जाते हैं, ग्रेड नहीं भरा जाता है। साथ ही हर छात्र के अंक भरने के साथ उनको सबमिट करना होता है। यह प्रक्रिया एक-एक कर होती है। एक साथ यह पूरी नहीं की जाती है। अब कंप्यूटर ऑपरेटर और परीक्षा निरीक्षक के साथ प्रधानाचार्य ने कैसे चेक किया, यह सवालों के घेरे में है। इन सभी तथ्यों की जांच टीम कर रही है।

इनसेट
जांच कमेटी में यह हैं शामिल
जांच कमेटी में शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज हलोर के प्रधानाचार्य सुरेश मिश्र व राजकीय इंटर कॉलेज टेरा बरौला के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह शामिल हैं। रत्नेश कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह बहुत बड़ी लापवाही है। इसके लिए कड़ी कार्रवाई होगी। जांच टीम एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed