सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Message not coming even after online booking

Raebareli News: ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी नहीं आ रहा मेसेज

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 21 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Message not coming even after online booking
विज्ञापन
रायबरेली। गैस सिलिंडर की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। जिले में सुबह से ही सिलिंडर पाने के लिए लोग लाइन में लगने को मजबूर हैं। हाल यह है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी डिलीविरी के मेसेज नहीं आ रहा है। इस कारण लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
Trending Videos

लोग सिलिंडर पाने के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। एजेंसी पर बताया जा रहा है कि बिना मेसेज के सिलिंडर नहीं डिलीवर नहीं हो। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि वह करें तो क्या करें। सबसे अधिक खराब स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में है, जिन लोगों को ऑनलाइन बुकिंग करना नहीं आता है, वह एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस सिलिंडर की किल्लत को कम करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही व्हाटसएप नंबर भी दिया गया है। इसमें केवल हाय लिखना है और गैस बुकिंग हो जाएगी। इसके लिए 1800224344 पर नंबर को भेजना है। बुकिंग के लिए सिलिंडर बुक के कॉलम में गैस सिलिंडर उपभोक्ता नंबर को भरना है। पिछले कई दिनों से शहरी और कस्बा क्षेत्र को उपभोक्ता घर बैठे गैस सिलिंडर की बुकिंग करा रहे हैं, लेकिन डिलीविरी मेसेज नहीं आ रहा है। जबकि बुकिंग के मेसेज में 24 घंटे की बात दर्ज है।
शहर के न्यू बालारपुर निवासी पूजा शुक्ला का कहना है कि उन्होंने पांच दिन पहले गैस बुकिंग मोबाइल से की थी। मेसेज भी आया, जिसमें 24 घंटे के भीतर गैस डिलीविरी की बात दर्ज है, उसके बाद अभी तक डिलीवरी मेसेज नहीं आया है। इससे उनको सिलिंडर नहीं मिल सका है। उन्हें घर का खाना चूल्हे पर पकाना पड़ रहा है।
प्रकाशनगर निवासी सीमा श्रीवास्तव कहती है कि गैस एजेंसी जाकर जानकारी की जाती है तो वह भी कोई बात नहीं बताते हैं। गोराबाजार निवासी रिजवानुल हक का कहना है कि शनिवार को ईद है और उनके घर में सिलिंडर नहीं है। बुकिंग सात दिन पहले हुई थी और सिलिंडर नहीं मिल सका है।
सुबह से लगाई लाइन फिर भी नहीं मिला सिलिंडर
बछरावां। बीते दस दिनों से गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता परेशान हैं। उन्हें गैस बुकिंग और सिलिंडर वितरण दोनों में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बुकिंग के लिए एक-एक हफ्ते तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। बुकिंग होने पर उपभोक्ता सुबह-सुबह ही घरों से निकलते हैं। वे साइकिल पर सिलिंडर रखकर वितरण स्थल पर लंबी लाइनें लगाते हैं। शुक्रवार को बूंदाबांदी के बीच भी भारी भीड़ जमा हो गई। राजू, भगवती प्रसाद ने बताया कि सुबह चार बजे से वह लाइन में लगे रहे और उसके बाद भी सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed