{"_id":"69c03b1daf2de0fc4d06e275","slug":"two-youths-died-in-a-scooter-bike-collision-raebareli-news-c-101-1-rai1002-153622-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्कूटी-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्कूटी-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र के कलसहा गांव के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद लगा मजमा।
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर के मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर कलसहा गांव के निकट शनिवार रात को स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार युवकों की मौत हो गई।
सैदनपुर गांव निवासी आशीष त्रिवेदी (32) दयाशंकर त्रिवेदी एम्स से शनिवार रात को डयूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। डलमऊ के मोहल्ला 84 निवासी अनंत कुमार शुक्ला उर्फ सनी (35) पुत्र प्रेम शुक्ला बहन को लेने स्कूटी से रायबरेली आ रहे थे। रास्ते में कलसहा गांव के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्स पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से दोनों परिवारों में रोना पीटना मच गया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। घटना से दोनों गांवों में मातम छा गया। लोगों के अनुसार वाहन सवार हेलमेट पहने थे। भदोखर थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि आमने-सामने वाहनों की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है।
दोनों परिवारों की उजड़ गईं खुशियां
आशीष त्रिवेदी एम्स में काम करते थे। अनंत लोडर चालक थे। दोनों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। नियति के खेल ने एक पल में दोनों परिवारों की खुशियों को उजाड़ दिया। परिवार के सदस्यों के आंसू थम नहीं रहे हैं। आशीष त्रिवेदी की पत्नी आरती पति की मौत से बदहवास हैं। उनकी चार बेटियां हैं। पिता की मौत से बेटियां रोती बिलखती रहीं।
बेटियों की परवरिश कैसे होगी, यह सवाल हर किसी की जुबान पर रहा। डलमऊ घाट पर आशीष त्रिवेदी का अंतिम संस्कार हुआ। अनंत कुमार के पिता सेना से सेनानिवृत्त हैं। पत्नी पूनम तीन बेटियों आराध्या (6), अंशिका (4) और आठ माह की तीसरी पुत्री के साथ रोती रहीं।
Trending Videos