{"_id":"69a9ddd0e6359fc1b809729d","slug":"seven-killed-33-injured-in-road-accidents-raebareli-news-c-101-1-slko1031-152397-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सड़क हादसों में सात की मौत, 33 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सड़क हादसों में सात की मौत, 33 घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में मासूम की हुई मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : सड़क हादसे में मासूम की हुई मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में तीन दिन में हुए सड़क हादसों में बालिका समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हुए। बछरावां, अमावां, गदागंज, शिवगढ़ थाना क्षेत्रों में हुए हादसों से होली की खुशियां गम में बदल गईं।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक पिपरी गांव निवासी मोबीन की बेटी जोया (11) मंगलवार सुबह आठ बजे बांदा-बहराइच राजमार्ग पार कर रही थी। इसी दौरान भवानीगढ़ से हैदरगढ़ की तरफ जा बाइक की टक्कर लगने से जोया की जान चली गई। उधर, पूरे गुलाब सिंह निवासी भीम सिंह (31), लाखन सिंह (50) बाइक से बृहस्पतिवार को किसी काम से हलोर जा रहे थे। भटसरा गांव के पास सामने से आ रहे रीवां निवासी धमेंद्र मौर्य की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें लाखन की मौत हो गई, जबकि दोनों घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक, मिल एरिया थाना क्षेत्र के देवानंदपुर गांव निवासी धीरज (24) मंगलवार रात रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर देवानंदपुर गांव के पास ट्रक की चपेट आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक पूरे पवारन मजरे धूता गांव निवासी फुद्दीपाल (55) की बुधवार को बाइक की टक्कर से मौत हो गई। फुद्दीपाल दूध डेयरी में दूध देकर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नेवाजगंज निवासी सतीश कुमार (7) की बृहस्पतिवार सुबह ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर पंपापुर चौराहे के पास सड़क पार करते समय कार की टक्कर से मौत हो गई। सतीश अपने ननिहाल पंपापुर नाना छोटेलाल वर्मा के यहां होली खेलने आया था।
बछरावां प्रतिनिधि के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग निवासी अभिलाष (26) मंगलवार को बाइक से गुरुबख्शगंज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे बाइक सवार ठकुराइनखेड़ा गांव निवासी रितेश कुमार (17) व सूरज (25) बछरावां की ओर जा रहे थे। नंदाखेड़ा गांव के निकट बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें अभिलाष और रितेश की मौत हो गई। सूरज को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची चौराहे के पास दो कार टकरा गईं। हादसे में एक कार पर सवार प्रतापगढ़ जिले के भटनी निवासी विनोद कुमार गुप्ता, जबकि दूसरी कार पर सवार गौवा बाजार निवासी अमन यादव घायल हो गए। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में पूरे राहू मजरे सहन गांव निवासी रामप्रसाद, बेतौरा निवासी राकेश कुमार, पूरे कुशल गांव निवासी सुरेश, पूरे शिवगुलाम गांव निवासी सत्यम, शिवम, पूरे सभा गांव निवासी राधेश्याम, वीरपुर निवासी रामसुमेर, फरीदगढ़ गांव निवासी प्रदीप कुमार घायल हो गए।
जगतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को कितुली गांव के पास मोड़ पर लोडर पलट गया। इससे लोडर पर सवार कितूली गांव निवासी अभिषेक (14), विवेक (20), अजीत (20), विवेक (18), अजीत (20) घायल हो गए। अन्य दुर्घटनाओं में चंद्रप्रकाश (24), रोहित (18), नीरज (18), निर्मला शुक्ला (30), बुधेंद्र (34), मन्ना तिवारी (36), आकाश (28) के अलावा मुकेश, पूनम, एवं विद्या देवी, विकास (19), मनोज (18), दीपक (32), गोविंद कुमार (30), पवन कुमार (26) घायल हुए हैं।
Trending Videos