{"_id":"69c037dc811eac8c8807d5b4","slug":"teenager-dies-of-electrocution-at-ice-cream-factory-raebareli-news-c-101-1-slko1033-153579-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आइसक्रीम फैक्टरी में करंट से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आइसक्रीम फैक्टरी में करंट से किशोर की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। ओम आइसक्रीम फैक्टरी में शनिवार सुबह हादसा हो गया। फैक्टरी में काम करने गए 16 वर्षीय किशोर की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बगाही निवासी नितिन (16) पुत्र राम खेलावन ओम आइसक्रीम फैक्टरी में शनिवार की सुबह काम करने के लिए गया था। उसका भाई सतीश वहां पहले से काम करता है। फैक्टरी के अंदर आइसक्रीम बनाने के दौरान रेफ्रिजरेटर का करंट लगने से नितिन गंभीर रूप से झुलस गया।
गंभीर अवस्था में सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मृत किशोर नितिन के भाई सतीश ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
Trending Videos