सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The budget has raised hopes of another hostel for girl students.

Raebareli News: बजट से छात्राओं के लिए एक और छात्रावास की जगी उम्मीद

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The budget has raised hopes of another hostel for girl students.
शहर के जीजीआईसी में तैयार बालिका छात्रावास का भवन। - फोटो : शहर के जीजीआईसी में तैयार बालिका छात्रावास का भवन।
विज्ञापन
रायबरेली। बजट 2026 में जिले में छात्राओं को छात्रावास की सुविधा देने का ऐलान हुआ है। इस पहल का उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवास सुनिश्चित करना है, जिससे उन्हें अपनी शैक्षणिक आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिल सके। इससे ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों से आने वाली छात्राओं को बड़ी राह मिलेगी। खास बात यह कि शहर के जीजीआईसी में 48 छात्राओं की क्षमता का छात्रावास तैयार हो गया है। इसे जल्द ही शुरू कराया जाएगा। एक और छात्रावास मिलने से छात्राओं को और सहूलियतें मिल सकेंगी।
Trending Videos

जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी का कहना है कि सिविल लाइन में पहले से एक छात्रावास संचालित है। इसमें छात्रों व छात्राओं दोनों के रहने की सुविधा है। इस साल से जीजीआईसी में छात्राओं को भी छात्रावास की सुविधा मिलने लगेगी। अब बजट में घोषणा के बाद छात्राओं के लिए एक और छात्रावास की उम्मीद जगी है। आगामी वित्तीय वर्ष में भी बजट की सुविधा होने के बाद शासन की मंशा के अनुरूप बालिकाओं के लिए नया छात्रावास बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed