सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Truck collides with dumper, Home Guard killed, driver and cleaner injured

Raebareli News: डंपर से भिड़ा ट्रक, होमगार्ड की मौत, चालक व क्लीनर घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with dumper, Home Guard killed, driver and cleaner injured
लालगंज में रविवार को होमगार्ड की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : लालगंज में रविवार को होमगार्ड की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन।
विज्ञापन
लालगंज। घने कोहरे के बीच रविवार सुबह डलमऊ रोड पर लालबेग का पुरवा बहाई मोड़ के पास पंक्चर खड़े डंपर से एक ट्रक टकरा गया। इससे ट्रक पर सवार होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि चालक-क्लीनर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos

बिहार प्रांत से ट्रक कोयला लादकर लालगंज इलाके के एक भट्ठे पर आ रहा था। ट्रक पर रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र के परसादखेड़ा सगुनी गांव निवासी होमगार्ड रामनाथ यादव (55) और प्रतापगढ़ जिले के मझुवापुर जसवारा निवासी चालक फैसल अख्तर (30), क्लीनर अनस (21) सवार थे। इसी दौरान ट्रक सड़क किनारे डंपर से टकरा गया। इससे होमगार्ड समेत तीनों लोग ट्रक के अंदर फंस गए। हादसे की जानकारी पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला। उपचार के लिए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने होमगार्ड रामनाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घने कोहरे के कारण कुछ दिख नहीं रहा था। ट्रक की रफ्तार तेज थी। चालक सड़क किनारे खड़े डंपर को देख नहीं पाया और हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा डंपर की बॉडी में फंस गया, जिसे क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद अलग किया जा सका। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने को हादसे का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।
छुट्टी से घर जा रहे थे होमगार्ड
मृतक होमगार्ड रामनाथ यादव कोतवाली नगर थाना में तैनात थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद वे ट्रक से अपने घर लौट रहे थे। परिवार वालों ने बताया कि वे सामान्यत: बस या ट्रेन से यात्रा करते थे, लेकिन कभी-कभी लिफ्ट लेकर भी घर आ जाते थे। इस दुखद हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उनकी पत्नी कांति देवी, बेटे लवकुश व अंशु और बेटियां ज्योति व सुधा सदमे में हैं। बेटे लवकुश का विवाह हो चुका है। हादसे में ट्रक चालक का बायां पैर कट गया है, जबकि क्लीनर को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed